मेरठ: पत्नी के ऊपर फेंककर मारा गर्म दाल का कुकर, गोद में बैठी मासूम बच्ची घायल, बार-बार ये मांग करता था पति
Meerut News : रुपये लाने की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी के ऊपर कुकर फेंककर मार दिया। जिससे महिला की गोद में बैठी दो साल की बच्ची घायल हो गई। वहीं, महिला के चेहरे और हाथ पर जलने के निशान बन गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान में शुक्रवार को प्रदीप ने अपनी पत्नी मीनू के ऊपर गर्म दाल का कुकर फेंककर मार दिया। इससे पत्नी की गोद में बैठी दो साल की बेटी मिस्टी घायल हो गई। गर्म दाल गिरने से उसके चेहरे और हाथ पर कई जगह जलने के निशान भी बन गए।
पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के मुताबिक, मायके से रुपये न लाने से नाराज होने पर पति ने इस घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना के बाद मीनू के पिता बाबूराम ने थाने में तहरीर दी। इसमें थाना हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि मीनू की शादी चार साल पूर्व प्रदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर अक्सर मीनू के साथ मारपीट की जाती थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला
वहीं, शुक्रवार शाम को भी मायके से रुपये न लाने को लेकर विवाद हुआ। पति और अन्य परिजनों ने मारपीट की। इसी दौरान प्रदीप ने गुस्से में मीनू के ऊपर गर्म दाल का कुकर फेंककर मारा। इससे मीनू की गोद में बैठी बेटी मिस्टी घायल हो गई। गनीमत रही कि पूरी गर्म दाल उसके ऊपर नहीं गिरी, अन्यथा उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर