यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
Muzaffarnagar News : एक घर में देह व्यापार चल रहा था। एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। महिलाओं और युवकों को इस हाल में देख अधिकारी भी दंग रह गए। वहीं, महिलाओं और युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने सभी को दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में टाॅवर वाली गली में एक मकान में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने मकान मालकिन सहित चार महिलाओं और चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इससे पहले भी जिले में देह व्यापार का मामला सामने आया था।
सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि अलमासपुर स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए खुफिया तंत्र को लगाया गया था।
वहीं, शुक्रवार को सूचना की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसडीएम सदर परमानंद झा व उन्होंने नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार व एएचटीयू टीम प्रभारी डीएम सिंधू के साथ अलमासपुर में टॉवर वाली गली में एक मकान में छापा मारा तो वहां से चार महिलाओं और चार युवकों को पकड़ा गया।
इसके बाद टीम सभी को कोतवाली ले आई। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक शेर नगर निवासी अंकित, रहमतनगर भोपा निवासी धर्मेंद्र, बिलासपुर निवासी रमन व दिवाकर हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में मकान मालकिन भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: यूपी: मजनू की बीच सड़क पर जमकर धुनाई, मोबाइल से बना रहा था विवाहिता का वीडियो, थाने ले गई पुलिस
पुलिस को मौके से तीन मोबाइल और 3200 रुपये भी मिले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: आधी रात को बीच सड़क पर ओवरटेक कर रोकी कार, मेरठ में पूर्व प्रेमी ने दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास