{"_id":"6a5e61c553a075c16e02b634","slug":"husband-sends-wife-to-her-maternal-home-flees-with-jewelry-and-cash-meerut-news-c-72-1-mct1010-156534-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी को भेजा मायके, पति जेवरात व नकदी लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी को भेजा मायके, पति जेवरात व नकदी लेकर भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंज बाजार में पत्नी को मायके में छोड़कर पति दहेज में मिले जेवरात, नकदी व अन्य सामान लेकर परिजनों के साथ फरार हो गया। जानकारी पर पत्नी परिजन के साथ ससुराल पहुंची और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना सदर बाजार पर युवती ने पति व अन्य ससुराल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
सदर बाजार के सोतीगंज निवासी लायबा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में गंज बाजार निवासी दानिश से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसकी खुशी को परिजनों ने पांच लाख रुपये दानिश को दिए थे। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। चार माह पहले दानिश उसे बहाने से मायके छोड़ गया।आरोप है कि दानिश परिजनों के साथ घर छोड़कर चला गया है। आरोपी ससुराल पक्ष के लोग जेवरात व अन्य सामान भी ले गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।