{"_id":"58fc8ce54f1c1bb3748b50e1","slug":"husband-gave-divorce-deor-did-the-mischief-of-halala-now-threaten-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 26 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
बागपत में एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने फोन पर तलाक दिया। देवर ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
बड़ौत क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। दहेज में दो लाख रुपये नगद और बाइक न मिलने पर ससुरालवाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। उसके पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते उसके पति ने उसको फोन पर तलाक दे दिया था। इतना ही नहीं हलाला के नाम पर उसके देवर ने उसकी अस्मत लूटी। बाद में ससुरालियों ने धमकी दी यदि किसी के सामने जिक्र किया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी ससुराल वाले खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उसने शनिवार को एसपी दफ्तर में एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन