फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband beating wife out of home, second marriage

पत्नी को मारपीट कर पति ने घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

Fri, 29 Dec 2017 08:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Husband beating wife out of home, second marriage
पीड़ित महिला

केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस दिशा में कड़े कदम उठा रही है। इसके बावजूद महिलाओं पर अत्याचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। राज्जुपुर गांव में पति ने कार की मांग के चलते पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने दूसरी शादी कर ली। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पढ़ें : बेटी की दर्द भरी दास्तान सुन रो पड़े पिता, दरिंदों ने चार साल तक किया गैंगरेप
विज्ञापन


मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी इस्माइल की पुत्री शमा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसका निकाह राज्जुपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। पिता ने शादी में करीब पंद्रह लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत ससुरालिए कम दहेज लाने के लिए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। पैसे की मांग को लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके चलते उसके पिता ने ससुरालियों को 60 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उसके कुछ दिन बाद उनका व्यवहार फिर से बदल गया। शमा का आरोप है कि पिछले लंबे समय से पति उस पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बना रहा है। जब उसने इससे इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि पति रात को सोते समय अपने पास तमंचा रखकर सोता है। इतना ही नहीं उससे मोबाइल भी छीन लिया गया। करीब एक माह पूर्व पति दूसरी औरत को घर ले आया। जिसे उसने पत्नी बताया। आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को उसका भाई आलम व ममेरा भाई सुहैल उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके सामने भी कार की मांग रख दी। जब भाईयों ने गरीबी का हवाला देते हुए इससे इंकार किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे भी घर से निकाल दिया। शमा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed