फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter pain staking story, parents weep, gangsters did four years of gangrape

बेटी की दर्द भरी दास्तान सुन रो पड़े पिता, दरिंदों ने चार साल तक किया गैंगरेप

Sun, 31 Dec 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Daughter pain staking story, parents weep, gangsters did four years of gangrape
रेप पीड़िता

यूपी के मुजफ्फरनगर में दो सगी बहनों का लिफ्ट देकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। चार साल तक आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाए रखा। किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी एक बेटी घर पहुंची। बेटी की दर्दभरी दास्तान सुनकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। आरोपियों ने चार साल तक दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। बेबस पिता बेटी के साथ पुलिस के दरबार में पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई कर युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश
विज्ञापन


दरअसल, मामला चार साल पहले का है। नईमंडी थाने के एक गांव की रहने वाली दो बहनें दो अक्तूबर 2013 की दोपहर शहर आ रही थीं। रास्ते में उन्हें गांव की एक दंपति और एक युवक ने गांव के तालाब के निकट कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। उक्त लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। परिजनों की ओर से गांव के एक दंपति और मवाना निवासी युवक के खिलाफ नईमंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तो दाखिल की थी, लेकिन युवतियों को बरामद नहीं कर सकी थी। परिजन भी दोनों की तलाश में आला अधिकारियों  तक पहुंचे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। अब अचानक 23 दिसंबर को गायब युवतियों में से एक घर लौट आई। घर लौटी युवती ने परिजनों को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद रखा। यहां तीन लोगों ने उसके साथ बदनीयती की और जान से मारने की धमकियां दी। चार साल तक देवबंद के एक मकान में बंधक बनाकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी दोनों के साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों एक आरोपी सरवट स्थित डेयरी पर लेकर आया था। यहां उसे वह बेचना चाहता था। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकली, जबकि दूसरी बहन उन्ही के कब्जे में है। बेटी की दास्तान सुनकर बेबस पिता उसके साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों को घटनाक्रम बताया। मामले से पुलिस में हड़कंप मच गया। उधर, पीड़ित पिता ने आरोपियों के कब्जे से दूसरी बेटी को भी बंधकमुक्त कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने घर आई युवती से पूछताछ की है। उसके आधार पर बंधक युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed