फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hrithik's father said- my son was called to a hotel and killed

Meerut News: रितिक के पिता बोले- होटल में बुलाकर मेरे बेटे को मार डाला

Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hrithik's father said- my son was called to a hotel and killed
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शव फेंककर फरार होने के मामले में रितिक के पिता करन सिंह ने घर से बुलाकर होटल में हत्या करने की तहरीर दी है। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व पुत्र के साथ हुई घिनौनी हरकत के आरोपियों के साथ मिलकर युवराज, राहुल और सोनू पहाड़ी ने उनके पुत्र की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गंगानगर क्षेत्र के गंगा विहार निवासी करन सिंह ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी पर थे। बेटे रितिक को दोपहर करीब दो बजे जागृति विहार सेक्टर-चार निवासी युवराज, सेक्टर-तीन निवासी राहुल और सोनू पहाड़ी घर से बुलाकर गाड़ी में ले गए थे। तब रितिक की मां ममता घर पर थीं। रात करीब डेढ़ बजे राहुल ने रितिक के मोबाइल से फोन करके बताया कि रितिक की हालत खराब है। वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती है। वह पत्नी के साथ पहुंचे तो मेडिकल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर रितिक का शव नीला पड़ चुका शव रखा था। पीड़ित पिता ने बताया कि पिछले साल उनके बेटे को अगवा कर मेडिकल थाना क्षेत्र में लाठी-डंडे और बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया था। आरोपियों ने उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी। चेहरे पर पेशाब कर वीडियो वायरल कर दिया था। उन्होंने आशीष मलिक, मोहित ठाकुर, अवि शर्मा और राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनके साथ मिलकर युवराज, राहुल और सोनू पहाड़ी ने उनके बेटे की हत्या की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
होटल से शव कंधे पर लादकर ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल
गढ़ रोड स्थित होटल अभिनंदन से सोमवार देर रात होटल से रितिक का शव कंधे पर लादकर ले जाते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। होटल के कमरे में क्या हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। कमरे से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली थीं। होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक गौरव के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6:10 बजे युवराज दोस्त के साथ पहुंचा था। युवराज ने अपना आधार कार्ड देकर होटल में कमरा बुक कराया था। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर रितिक को लेकर होटल पहुंचा था। आरोपी रात करीब 1.10 बजे रितिक का शव कंधे पर लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed