फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   how did Sandeep make Adil, first non Kashmiri Hindu Lashkar terrorist

आदिल बनकर देता था वारदातों को अंजाम, संदीप नाम के पीछे एक गहरा राज

Wed, 12 Jul 2017 10:39 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
how did Sandeep make Adil, first non Kashmiri Hindu Lashkar terrorist
पहला गैर कश्मीरी हिंदू लश्कर आतंकी

मुजफ्फरनगर का संदीप पहला गैर कश्मीरी हिंदू लश्कर आतंकी है यह तो साफ हो गया, लेकिन वह संदीप कुमार शर्मा से आदिल कैसे बना इसके पीछे एक गहरा राज है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल को एक कश्मीरी लड़की से प्यार हो गया था। इसके संदीप ने अपना नाम बदलकर आदिल रख लिया। इन दोनों नामों का इस्तेमाल वह सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए करता था। आदिल इसलिए ताकि न तो स्थानीय लोगों को किसी प्रकार का शक हो और न ही सुरक्षा एजेंसियों को। इसके साथ ही आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में संदीप कुमार शर्मा नाम के इस्तेमाल से सुरक्षा बलों को शक नहीं रह जाता।

विज्ञापन

भाई आतंकी है तो उसे गोली मार दो

how did Sandeep make Adil, first non Kashmiri Hindu Lashkar terrorist
लोगों से जानकारी लेती पुलिस

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से पकड़े गए आतंकी संदीप शर्मा का बड़ा भाई प्रवीण शर्मा खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। उसने कहा कि संदीप ने उनका सिर शर्म से झुका दिया है। भाई अगर आतंकी है तो उसे गोली मार दी जाए। उनका परिवार देश के साथ है। उसे आतंकी वाली सजा ही मिलनी चाहिए। प्रवीण हरिद्वार में टैक्सी चालक है। हालांकि उसे पहले विश्वास नहीं हुआ। बाद में टीवी पर उसके बारे में खबर देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। संदीप ने बहुत घिनौना काम किया है। हमारे देश का कानून उसे जो भी सजा दे, उसे कोई आपत्ति नहीं है। वह और उसका परिवार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहा है। प्रवीण ने बताया कि संदीप अपनी बुआ के लड़के के साथ वेल्डिंग का काम करने गया था। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि वह कैसे आतंकी बन गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed