{"_id":"6af2ceee0a990990540573dd","slug":"hotel-employee-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-on-delhi-saharanpur-highway-in-baghpat-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दिवाली की रात घर के बाहर टहल रहा था होटलकर्मी, हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर; उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दिवाली की रात घर के बाहर टहल रहा था होटलकर्मी, हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर; उपचार के दौरान तोड़ा दम
Tue, 10 Nov 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:30 PM IST
सार
बागपत के सरूरपुरकला गांव में दिवाली की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होटल कर्मी रवि की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के सरूरपुरकला गांव में दिवाली की रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए होटल कर्मी रवि (25) की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल रवि को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात वाहन का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
घर के बाहर टहलते समय हुआ हादसा
सरूरपुरकला गांव निवासी आशु ने बताया कि उनका मकान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे है। दिवाली की रात पटाखे जलाने के बाद उनका भाई रवि घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल रवि को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई। रवि मेरठ के एक होटल में काम करता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन का पता लगाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।