मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बने होटल दोआब विलास को ध्वस्त किया जाएगा। मेरठ प्रशासन ने तेल का खेल उजागर होने के बाद निशाने पर आए तेल माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन्हीं माफियों में एक बड़ा नाम है होटल दोआब विलास के मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी का। अब प्रशासन ने ज्ञानेंद्र के अवैध रूप से बनाए गए इस होटल को जमींदोज करने के निर्देश दे दिए हैं।
बड़ी कार्रवाई: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बना ये आलीशान होटल होगा जमींदोज, एमडीएम ने 7 दिन में मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 58 पर ज्ञानेंद्र चौधरी ने आलीशान होटल दोआब विलास बनवाया है। नाले पर अतिक्रमण करके होटल के कुछ हिस्से का निर्माण पाया गया था। इस पर गुरूवार को होटल मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी और पार्टनर सचिन चौधरी के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा ने एमडीए और एनएचएआई को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने सचिव को होटल के अवैध हिस्से को ध्वस्त और सील करने का निर्देश दिया।
होटल में है अवैध निर्माण
एमडीए ने होटल के नक्शे की छानबीन की। एफएआर मानकों का पूर्णता उल्लंघन पाया गया। स्वीकृत क्लब के स्थान पर 32 गेस्ट रूम बना लिए। डायनिंग एरिया के स्थान पर हाईवे किचन रेस्टोरेंट चलता मिला। बेसमेंट जो कि स्टोर हेतु स्वीकृत था, उसके स्थान पर बैंक्वेट हॉल बना लिया। संपूर्ण निर्माण महायोजना जोनिंग रेगुलेशन के अनुसार स्वीकृत नहीं है। वहीं नेशनल हाईवे की ओर से होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं ली गई।
दो बार दे चुके नोटिस
ओपन पार्क स्पेस की जगह स्वीकृत सीमा से ज्यादा निर्माण किया गया है। हम दो बार नोटिस दे चुके थे। तीसरा नोटिस शनिवार को दिया गया। सचिव और जोनल अधिकारी को ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई के लिए कहा है। - राजेश कुमार पांडेय, एमडीए उपाध्यक्ष
एनएचएआई ने हटाए होर्डिंग और यूनिपोल
डीएम के निर्देश पर वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी की टीम ने परतापुर से लेकर बागपत फ्लाईओवर तक होर्डिंग और यूनिपोल हटाए। एनएचएआई की टीम ने 25-30 होर्डिंग व यूनिपोल जेसीबी से गिरा दिए। दोआब विलास के सामने लगा होटल का होर्डिंग भी गिराया। कार्रवाई में रूट ऑपरेशन मैनेजर बलराम चौधरी, डायरेक्टर पंकज सिंह, मैनेजर राणा प्रताप सिंह, मेंटेनेंस मैनेजर बृजेश सिंह आदि शामिल रहे। राणा प्रताप सिंह का कहना है कि हाईवे से होर्डिंग आदि हटाने का अभियान जारी रहेगा।