{"_id":"611583598ebc3ef3991102f8","slug":"hope-for-flight-again-arose-scindia-assured-city-news-mrt5516425166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जगी उड़ान की आस, सिंधिया ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जगी उड़ान की आस, सिंधिया ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक बार फिर मेरठ से हवाई उड़ान की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने मेरठ से जल्द परिचालन कराने का आश्वासन दिया है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कि वर्ष-2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद मेरठ में हवाई अड्डा बनाने का निर्णय लिया था। वहीं, तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 8 फरवरी 2019 को मेरठ में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। मेरठ से हवाई उड़ान के लिए जूम एयरवेज को मेरठ से इलाहाबाद तथा लखनऊ के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए नामित किया गया था। सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया कि मेरठ में उपलब्ध हवाई पट्टी का विस्तार कर नियमित हवाई अड्डे का निर्माण करने में आ रही बाधाओं को दूर कराकर उड़ान शुरू कराएं। इससे मेरठ के लोगों का अपने शहर से हवाई उड़ान का सपना पूरा हो सकेगा। कई व्यापारी भी अन्य रूटों पर मेरठ से हवाई उड़ान का प्लान तैयार कर दे चुुके हैं। मेरठ से काफी संख्या में सूरत, जयपुर, पंजाब आदि स्थानों पर व्यापार की दृष्टि से उड़ान को सफल बनाया जा सकता है।