फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honeytrap: Zaid cheated Ujaif of Rs 4.84 lakh by creating ID in Nisha's name...

हनीट्रैप: जैद ने निशा के नाम की आईडी से की दोस्ती, प्यार भरी बातों में फंसा ठगे 4.84 लाख... जुए में हारे पैसे

Fri, 31 Jan 2025 11:41 PM IST
meerut Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Jan 2025 11:41 PM IST
सार

9 दिसंबर को उजैफ की इंस्टाग्राम आईडी पर निशा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच मेसेज से बातचीत होने लगी। इसके बाद उसे फंसाकर जैद रुपये ऐंठता रहा।  

विज्ञापन
Honeytrap: Zaid cheated Ujaif of Rs 4.84 lakh by creating ID in Nisha's name...
पकड़ा गया आरोपी जैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी जैद ने इंस्टाग्राम पर निशा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लिसाड़ी गेट के उजैफ को हनी ट्रैप में फंसाया और 4.84 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी जैद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ठगी की सारी रकम ऑनलाइन जुए में लगा दी और हार गया।
विज्ञापन

 

मोहम्मद उजैफ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते वर्ष 9 दिसंबर को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर निशा कुरैशी नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच मेसेज से बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। आरोपी ने कुछ मजबूरी बताते हुए आईडी से 300 रुपये मांगे। उजैफ ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। आईडी से प्यार भरी बातें की गईं और उजैफ के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लगातार अपनी मजबूरी बताकर पढ़ाई करने, डिग्री निकलवाने और फीस जमा करने आदि के लिए रुपये मांगे गए। 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच झूठ बोलकर मोहम्मद उजैफ से 4.84 लाख रुपये ठग लिए। शक होने पर उजैफ ने रुपये वापस मांगे तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी जैद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उससे ठगी में इस्तेमाल किए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

बहन के खाते में ट्रांसफर कराए रुपये
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में जैद ने बताया कि उसने अपनी बहन का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर निशा कुरैशी, समायला खान, जैनुल कुरैशी आदि नाम से फर्जी आईडी इंस्टाग्राम पर बनाई थीं। इसमें इंस्टाग्राम से ही क्वीन नाम की आईडी से फोटो लेकर अपलोड किए थे। उजैफ से लड़की बनकर बात की और बहन के खाते में फोनपे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए।
 

कई युवकों से कर चुका है ठगी
जैद से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आईडी बना रखी हैं। नई उम्र के लड़के डीपी में सुंदर लड़की की फोटो देखकर दोस्ती करते हैं। उन्हें बेवकूफ बनाकर वह रुपये ठग लेता था। आरोपी को ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत है। इसमें वह ठगी गई सारी रकम हार गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed