फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holika Dahan today due to auspicious planetary conjunction

Meerut News: ग्रहों के शुभ संयोग में होलिका दहन आज

Mon, 02 Mar 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan today due to auspicious planetary conjunction
गढ़ रोड ​स्थित एक होटल में सखीसंग क्लब द्वारा आयोजित होली पर्व में भाग लेती क्लब की पदा​धिकारी 
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होलिका दहन प्रदोष काल में होता है। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त दो मार्च को शाम 06:20 बजे से रात 8:30 बजे तक है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी के अनुसार ग्रहों के शुभ संयोग में होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि दहन से पहले भद्रा के 12 नामों का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। होलिका की अग्नि में सूखा नारियल, अक्षत, ताजे फूल, नीम के पत्ते और कपूर अर्पित करें। घी में भिगोए पान के पत्ते, बताशा, हल्दी और उपले भी चढ़ाए जाते हैं। चांदी या तांबे के कलश से जल और गुलाल अर्पित करना चाहिए। पानी वाला नारियल चढ़ाने से जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है। होलिका पर्व पर हनुमान पूजन और होलिका की अग्नि में नया अन्न पकाना शामिल है। रात्रि में गीत गाना और नृत्य करना भी परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन

शरीर नापकर कच्चे सूत को अग्नि में छोड़ें
- ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि होली पर तीन महत्वपूर्ण क्रियाएं अवश्य करनी चाहिए। पहली क्रिया में कच्चे सूत से शरीर नापकर उसे होलिका की अग्नि में छोड़ते हैं। दूसरी क्रिया में सरसों के तेल और आटे का उबटन लगाकर मैल को अग्नि में डालते हैं। तीसरी क्रिया में होलिकाग्नि की तीन बार परिक्रमा करनी होती है। इन क्रियाओं के प्रभाव से शरीर रोगों से बचा रहता है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed