{"_id":"56f0650c4f1c1b771cf14e74","slug":"holi-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साये में मनेगी होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साये में मनेगी होली
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर बवाल होने के अंदेशे का इनपुट मिलने से पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ गई है। पुलिस ने विगत पांच वर्षों में होली पर हुए बवाल का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जिले के 86 प्वाइंटों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील घोषित किया है। जिले में करीब 1285 स्थानों (शहर में 715, देहात में 570) पर होलिका दहन होगा। जिसमें 23 प्वाइंट ट्रबल स्पॉट यानी अतिसंवेदनशील मानते हुए आरएएफ के हवाले रहेंगे, जबकि 63 संवेदनशील स्थानों पर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी भी दी है कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बता दें कि खुफिया विभाग ने होली पर बवाल होने के अंदेशे का इनपुट दिया था, जिसे ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस-प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
सिटी एरिया पर ज्यादा फोकस
जिले में होलिका दहन के 63 संवेदनशील स्थानों में नगर क्षेत्र में 51 जबकि देहात में 12 प्वाइंट्स हैं। जबकि 23 ट्रबल स्पॉट यानी अतिसंवेदनशील प्वाइंटों में सिटी में 18 और देहात में पांच प्वाइंट्स हैं। मिश्रित आबादी की बात करें तो कुल 157 में नगर क्षेत्र में 84 और देहात में 73 मोहल्ले/स्थान हैं। इनमें सिटी और देहात दोनों एक-एक प्वाइंट पर शोभायात्रा निकलती है, जबकि सिटी में दो और देहात में चार स्थानों पर मेला लगता है। एसएसपी डीसी दूबे के अनुसार बीते पांच वर्षों में होली पर्व पर हुए बवाल में चार एफआईआर और एक एनसीआर दर्ज हुई थीं जबकि देहात में शून्य। पूर्व में होली पर हुए विवाद के सिटी में सात जबकि देहात में पांच मामले सामने आए। जिस लिहाज से सिटी एरिया में ज्यादा सुरक्षा पर फोकस रखा गया है।
विज्ञापन
यह लगेगी फोर्स
अतिसंवेदनशील एरिया में रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनी तैनात की जाएंगी, जबकि संवेदनशील प्वाइंटों पर पीएसी की पांच कंपनियां, स्थानीय पुलिस फोर्स, 435 रिक्रूट्स, 100 होमगार्ड लगेंगे। इनमें 285 रिक्रूट्स शहर और 150 देहात में तैनात होंगे। सुरक्षा के संबंध में एसपी सिटी और एसपी देहात अपने-अपने इलाकों के नोडल अफसर बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) अलर्ट रहेगी।
रात में भी सड़क पर रहेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर 24 घंटे चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। शहर में मुख्य रूप से लालकुर्ती, कोतवाली, घंटाघर, रेलवे रोड, मछेरान, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, बुढ़ाना गेट समेत कई प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स रात में भी गश्त करेगी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह भी रात दो बजे तक गश्त पर रहें। एसपी सिटी और एसपी देहात इनकी चेकिंग करें।