फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holi in Meerut

होली के रंग से सराबोर हो गया मेरठ

Sat, 26 Mar 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 26 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 Holi in Meerut
मेरठ में एक-दूसरे को गुलाल लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

होली के रंग में पूरा शहर रंग गया। होली के हुड़दंग में मस्तानों की टोली ने सड़कों जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। जगह-जगह डीजे पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने जमकर डांस किया। पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से ही सड़कों पर होली का हुड़दंग दिखाई देना शुरू हो गया।

विज्ञापन


बच्चे पिचकारियां लेकर सड़कों से लेकर मकानों की छतों पर नजर आए। वहीं युवा अपनी बाइक और अन्य वाहनों से सड़कों पर खूब होली खेलते नजर आए। होली के गीतों रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे पर युवाओं के साथ बुजुर्ग भी डांस करते नजर आए। शहर के घंटाघर, लाला का बाजार, केसरगंज, रेलवे रोड,  बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, सुभाष बाजार, सुभाष नगर, जेल चुगी रोड, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, अजंता कॉलोनी, जवाहर क्वार्टर, बेगमबाग, कंकरखेड़ा, सुपरटेक, साकेत, शताब्दीनगर, डोरली, देवलोक कॉलोनी, सरस्वती लोक, टीपीनगर, बागपत रोड किशनपुरा, फूलबाग, पांडव नगर आदि में जगह-जगह जमकर होली खेली गई।
विज्ञापन


कमिश्नर आवास पर होली का हुड़दंग 
कमिश्नर आलोक सिन्हा के आवास पर होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजनीतिक दलों के नेता और अधिकारी होली खेलने पहुंचे। महिलाओं ने डीजे पर जमकर डांस किया। कमिश्नर पत्नी के साथ डांस करते दिखाई दिए। वहीं एसएसपी ने एके-47 पिचकारी से रंग डालकर डीएम को सराबोर कर दिया। सभी अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाईयां दी। दिनभर कमिश्नर आवास पर होली खेली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed