फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   HOLI 2023: Holika Dahan will be held at more than three hundred places in Meerut, see auspicious time

HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त

Tue, 07 Mar 2023 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Mar 2023 12:29 PM IST
सार

होली पर इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया नहीं रहेगा। 30 साल बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में अत्यंत शुभ योग बन रहा है। शहर भर में 300 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। वहीं बाजारों में दुलहैंडी के लिए भी रंग और पिचकारी खरीदने वालों की भीड़ है। 

विज्ञापन
HOLI 2023: Holika Dahan will be held at more than three hundred places in Meerut, see auspicious time
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के पावन अवसर पर मंगलवार को सूर्योदय के साथ ही होलिका का पूजन आरंभ हो गया। शाम को पूजन के बाद होलिका दहन होगा। महिलाएं पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। दहन स्थल पर महिलाएं भक्त प्रह्लाद की कथाएं पढ़ेंगी। पूजन स्थल पर धूप और दीप जलाकर गोबर के बरगुल्ले चढ़ाए जाएंगे। होली मोहल्ला सहित शहर में 350 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन


शहर में भूमिया माता मंदिर, बच्चा पार्क स्थित कंठी माता मंदिर, जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर, नौचंदी स्थित चंडी देवी मंदिर में सोमवार से ही रंग चढ़ना आरंभ हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने परिवार के साथ पहुंचकर रंग चढ़ाया और सभी को होली शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन 7 मार्च और रंगों का पर्व दुल्हैंडी 8 मार्च को है। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं होगा।
विज्ञापन

होलिका पूजन मुहूर्त : सुबह 10:06 मिनट से दोपहर 12 बजे तक।

होलिका दहन मुहूर्त : 6:24 मिनट से रात्रि 8:51 मिनट तक।

यह भी पढ़ें :  Meerut News Live: बागपत में 500 जगहों पर होगा होलिका दहन, गुफा मंदिर पर आज से लगेगा मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखौटों के साथ विग भी खरीदे, खूब बिकी पिचकारी
होली की पूर्व संध्या पर बच्चे और बड़े सभी ने होली के रंग, गुलाल, पिचकारी की खरीदारी की। इस बार बाजार में अलग-अलग तरह के मुखौटे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार स्पाइडरमैन, बंदर, शेर आदि अनेकों प्रकार के मुखौटे पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से 200 रुपये तक है। बच्चे कार्टून वाले मुखौटे पसंद कर रहे हैं तो बड़ों को राजस्थानी पगड़ी भा रही है।

सदर, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, बेगमपुल, लालकुर्ती सहित सभी बाजारों में लगाई गई अस्थाई दुकानों पर सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई। रंगों के पटाखे भी युवाओं को खासे पसंद आ रहे हैं। इन पटाखों को जलाने पर धुंआ निकलता है। स्नो स्प्रे की तरह रंग के स्प्रे भी मिल रहे हैं। सिलिंडर से रंग की बारिश होगी। स्नो सिलिंडर का हैंडल दबाते ही प्रेशर के साथ गुलाल निकलेगा। यह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 5 किलो के इस सिलिंडर की कीमत 2 हजार रुपये है। कारोबारी अमित सिंघल ने बताया कि बाजार में इस बार रंगों की अच्छी मांग है।

चांदी की पिचकारी की भी हो रही खरीदारी
सराफा बाजार में भी होली पर चांदी की पिचकारी, बाल्टी, कटोरी आदि की डिमांड हैं। 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की पिचकारी और बाल्टी 4 हजार से 50 हजार रुपये तक है। सराफ व्यापारी आकाश मांगलिक ने बताया कि चांदी की पिचकारी की भी अच्छी मांग है।

मूंग की पकौड़ी के साथ मटर कचौरी खास
लोग देसी घी की गुजिया अधिक पसंद कर रहे हैं। होली पर इस बार कई नए तरह के पकवान मिष्ठान विक्रेताओं ने बनवाए हैं। मिष्ठान विक्रेताओं ने खासतौर पर मूंग की पकौड़ी और साथ मटर की कचौरी तैयार की है। प्याज कचौरी और काजू समोसा भी खासा पसंद किया जा रहा है। सदर प्रेम स्वीट्स के संचालक नीरज ने बताया कि बाजार में नमकीन पकवान ग्राहक खासे पसंद कर रहे हैं।

यह हैं पकवान के भाव
गुजिया देसी घी - 600
मूंग की पकौड़ी - 380

चना बादाम बर्फी - 540
मटर कचौरी - 380

प्याज कचौरी - 380
काजू का समोसा - 560

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed