फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: कहासुनी में मारपीट, कारोबारी गंभीर रूप से घायल, पढ़ें ताजा खबरें

Tue, 07 Mar 2023 09:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Mar 2023 09:54 PM IST
खास बातें

होली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।ग पश्चिमी यूपी में होलिका दहन की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। बागपत में 500 जगह पर होलिका दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News Live: Holika Dahan festival today, read latest news in hindi
Holika Dahan

लाइव अपडेट

09:42 PM, 07-Mar-2023
कहासुनी में मारपीट, कारोबारी गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर के बड़गांव में दो पक्षों कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने बिजली के उपकरण की दुकान करने वाले कारोबारी पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी अपने घरों से फरार हो गए।

बड़गांव निवासी राहुल पुत्र राजपाल गांव में ही बिजली के सामान की दुकान करता है। पुलिस के मुताबिक, गांव में ही रहने वाले सौरभ ने राहुल की दुकान से बिजली के उपकरण खरीदे थे, जिनमें कुछ खराबी निकली।

मंगलवार की शाम सौरभ बिजली के उपकरण वापस करने राहुल की दुकान पर पहुंचा, जिनमें उपकरण वापस करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सौरभ ने अपने साथियों को राहुल की दुकान पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोगों को एकत्र होता देखकर सौरभ और उसके साथी फरार हो गए। मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में तनाव फैल गया।

पता लगने पर थाना बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी बड़गांव पहुंचकर मामले की जांच की।

एसएसपी ने बताया कि बिजली के उपकरण वापस करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
09:41 PM, 07-Mar-2023
बिजनौर में गोदाम में लगी आग
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के घनी आबादी के बीच मोहल्ला दरोदग्रान में होलिका दहन से चांदनी चौक मार्केट के प्रथम तल पर गोदाम में आग लग गई। कारोबारी वरुण कुमार के कुरकुरे के गोदाम में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
12:16 PM, 07-Mar-2023

उधार लिए 25 हजार रुपये वापस न देने पर की थी महिला की हत्या

बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के बूढ़पुर गांव के जंगल में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उधार लिए 25 हजार रुपये वापस नही देने पर की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बूढ़पुर गांव के जंगल मे ईंख के खेत मे सोमवार दोपहर सुनीता का शव बरामद किया गया था। जिसमें मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इस मामले में दाहा गांव के प्रवेश को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ प्रवेश ने बताया कि वह मृतका को करीब पांच वर्ष से जानता था और फोन पर भी बात होती रहती थी। करीब चार माह पहले उसने मृतका की नन्द की शादी में 25 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार की सुबह वह उधार के रुपये मांगे बूढपुर गया था। जहां मृतका से उसका झगड़ा हो गया।

उधार के रुपये वापस न देने के कारण गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को गन्ने के खेत में छुपाकर भाग गया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
12:14 PM, 07-Mar-2023

दिन में गिरा पारा, रात का पारा चढ़ा, एयर क्वालिटी इंडेक्स में अभी चल रहा सुधार

दिन में तेज हवाओं के असर से एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर चल रहा है। हालांकि, रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की रात सीजन में सबसे अधिक गर्म रात दर्ज की गई।
मौसम में तेवर बदले बदले नजर आ रहे है। तेजी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। पारा उछलकर 31 डिग्री के पार पहुंच गया था। हालांकि, पिछले तीन चार दिन से तेज हवाओं के चलने से हवा की सेहत में सुधार होने के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर बना हुआ है।

दो दिन में तापमान दो डिग्री से लुढ़कर 30 से नीचे आ गया है। रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई और पारा बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंच गया। मेरठ जिले में एक्यूआई का स्तर 131 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 114, गंगानगर में 128 व पल्लवपुरम में 151 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि दर्ज होगी।
11:26 AM, 07-Mar-2023

मेरठ के लिसाड़ीगेट से थाने से करीब 100 मीटर दूर ही स्कूटी पर सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के छात्र पारस माटा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। गोली छात्र की पीठ और पैर में जा धंसी। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी पारस एक सीए के पास नौकरी भी कर रहा है।

सोमवार रात 12 बजे वह चाचा नीटू माटा के साथ गाजियाबाद से लौट रहा था। लिसाड़ी गेट थाने के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए प्रह्लाद नगर से निकलकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ कोतवाली अमित राय पुलिस के साथ पहुंचे। घटना के संभावित कारण जानने के लिए छात्र के परिजनों ने पूछताछ की जा रही है। 

09:29 AM, 07-Mar-2023

11 मार्च से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा आयोजन, आएंगे उपराष्ट्रपति-मुख्यमंत्री

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में 11 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) में देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य जुटेंगे। इसका उद्घाटन करने के लिए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे।

जिले के 8 कॉलेजों के यूजी और पीजी के 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल होंगे। 13 मार्च को समापन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आएंगे। इसमें शामिल होने वाली 50 आयुर्वेदिक कंपनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की तरफ से देशभर में हर साल पांच आयोजन होते हैं, यह चौथा आयोजन मेरठ में हो रहा है। महासम्मेलन में शनिवार को विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेजा रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सचिव हैं। वैद्य मनोज नेसरी रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सलाहकार हैं।
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राजवैद्य देवेंद्र त्रिगुणा रहेंगे, जो पद्मश्री और पद्मभूषण हैं। राजस्थान की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जयपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रदीप प्रजापति, गुजरात आयुर्वेद युनिवर्सिटी जाम नगर के वाइस चांसलर मुकुल पटेल, बीएचयू के प्रोफेसर मनोरंजन साहू भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वैज्ञानिक गोष्ठियां होंगी। विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे। दूसरे दिन रविवार को इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर प्रसाद दयालु करेंगे। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के वाइस चांसलर सुनील जोशी रहेंगे। इनके अलावा शाल्य तंत्र विशेषज्ञ प्रोफेसर बीआर त्रिपाठी और यूनानी विशेषज्ञ डॉ. मुनीर अजमत दिल्ली से आएंगे। सोमवार को वैज्ञानिक सत्र होगा, जिसमें नादियाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुजरात के प्रोफेसर एसएन गुप्ता, अखिल भारतीय आयुर्वेद शिक्षण संस्थान के डीन प्रोफेसर महेश व्यास आएंगे। इनके अलावा रुड़की से यूनानी विशेषज्ञ डॉ. मति उल्ला आएंगे। शाल्य तंत्र विशेषज्ञ आग से चिकित्सा करेंगे। गर्दन, घुटनों आदि बीमारियों का तुरंत इलाज करके दिखाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 AM, 07-Mar-2023

Meerut News Live: कहासुनी में मारपीट, कारोबारी गंभीर रूप से घायल, पढ़ें ताजा खबरें

बागपत में करीब 500 जगहों पर आज शाम को होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा, होली पर हुड़दंग करने वाले भी जेल जाएंगे। गुफा वाले बाबा के मंदिर पर मंगलवार से मेला लगेगा, जिस कारण हाईवे पर मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

बागपत क्षेत्र में करीब 45 जगहों पर होलिका दहन होगा तो बड़ौत क्षेत्र में 103 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसी तरह दोघट क्षेत्र में 31, बिनौली क्षेत्र में करीब 100, चांदीनगर क्षेत्र में 36, छपरौली क्षेत्र में 33, खेकड़ा क्षेत्र में 63, सिंघावली अहीर क्षेत्र में 62, बालैनी में 34, रमाला क्षेत्र में 30 स्थानों जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed