फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History-sheeter accused of abusing and pelting stones in Cali

Meerut News: कैली में हिस्ट्रीशीटर पर गाली गलौज व पथराव का आरोप

Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter accused of abusing and pelting stones in Cali
खरखौदा। गांव कैली निवासी जीएसटी के इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों के साथ मकान पर आकर गाली गलौज व पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पीड़ित पक्ष ने हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कैली निवासी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के अनुसार शुक्रवार को वह अपने घर पर आए थे। रात करीब 9:00 बजे कार में सवार होकर आए गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा व तीन अज्ञात लोग उसके मकान पर पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बाद में इन लोगों ने मकान पर पथराव भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ मवाना एवं किठौर पंकज लवाणिया का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed