फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Youth Marries Muslim Girl in Khatauli, Girl Says Married by Choice, Alleges Death Threats from Family

Meerut: मुस्लिम युवती संग हिंदू युवक ने की शादी, बोले- अपनी मर्जी से किया विवाह, कपल ने जताया जान को खतरा

Tue, 22 Jul 2025 03:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खटकी गांव निवासी सुरेश शर्मा ने मुस्लिम युवती सोनिया से मर्जी से शादी की है। सोनिया ने वीडियो जारी कर कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से शादी की, जबकि उसके परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Hindu Youth Marries Muslim Girl in Khatauli, Girl Says Married by Choice, Alleges Death Threats from Family
दंपती ने जताया खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में गांव खटकी निवासी सुरेश ने मेरठ निवासी मुस्लिम समुदाय की युवती सोनिया से शादी की है। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से बालिग होने की पुष्टि के साथ विवाह किया है।

विज्ञापन


मामला तब गरमाया जब लड़की पक्ष की ओर से शादी का विरोध शुरू हो गया और सुरेश के परिवार को धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि सोनिया के भाई व पिता की ओर से सुरेश और उसके हिंदू परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच युवती सोनिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने साफ कहा कि 'मैं बालिग हूं और मैंने अपनी मर्जी से सुरेश शर्मा से शादी की है। मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया है और मैं उसके साथ खुश हूं।'

सुरेश के परिवार ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और धमकी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामला अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed