फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   HindN ME GIRA TRUCK

हिंडन में गिरा ट्रक, क्लीनर की मौत  

Tue, 30 Jan 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
HindN ME GIRA TRUCK
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ-करनाल हाइवे पर बपारसी के पास सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे हिंडन नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर बेकाबू ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकलवाकर सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। ट्रक बिहार से चावल के बोरे लादकर हरियाणा की तरवडी धान मंडी जा रहा था। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के थाना बिछुवा मैनपुर ग्राम गोसलपुर कुराली निवासी राजीव पुत्र धनपाल चावलों से लदा ट्रक लेकर मेरठ-करनाल हाइवे से हरियाणा की तरावडी धान मंडी जा रहा था। ट्रक में क्लीनर के रूप में 22 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ शरद थाना बिछुवा ग्राम गोसलपुर कुराली बिहार सवार था। इसके अलावा शिवा पुत्र अमरीश निवासी महादेवा बुरावली थाना मैनपुरी भी था। ट्रक में दबकर परिचालक भूपेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मुल्हैडा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार काम्बोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक शिवा चला रहा था या राजीव उसका पता किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मृतक व घायलों के परिजनों की तरफ से थाना या मुल्हैडा चौकी पर कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed