फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindi na english, printed the wedding card in this language, rituals are also traditional

हिंदी न अंग्रेजी, इस भाषा में छपवाया शादी का कार्ड, रस्में भी परंपरागत

Thu, 01 Mar 2018 02:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ Updated Thu, 01 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Hindi na english, printed the wedding card in this language, rituals are also traditional
शादी का कार्ड और युगल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

संस्कृत से दूर भागती युवा पीढ़ी को समस्त भाषाओं की जननी संस्कृत का महत्व समझाने का बीड़ा मेरठ शहर के युगल ने उठाया है। संस्कृत शिक्षक अर्जुन व मीनाक्षी ने अपने विवाह में केवल मंत्रोच्चारण नहीं, बल्कि स्वागत, मेन्यू, प्लेकार्ड्स भी संस्कृत में कराने की तैयारी की है। 16 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले अर्जुन-मीनाक्षी ने संस्कृत में निमंत्रण पत्र बांटे हैं। विवाह स्थल पर अन्य सभी कार्य भी संस्कृत के साथ संपन्न होंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर निवासी अर्जुन का विवाह, मेरठ मुल्तान नगर की मीनाक्षी के साथ हो रहा है। अर्जुन संस्कृत भारती के प्रचारक व निजी विद्यालय में संस्कृत शिक्षक हैं। बनारस संपूर्णानंद विवि से शास्त्री की शिक्षा लेकर मेरठ कॉलेज से अर्जुन ने एमए किया। उनके मित्र नील कमल ने ही यह रिश्ता तय कराया। निजी विद्यालय में संस्कृत की शिक्षिका मीनाक्षी नीलकमल की छात्रा हैं। 
विज्ञापन


अर्जुन कहते हैं संस्कृत महज एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार है। हमारी संस्कृति का अंग है। इसलिए हमने तय किया कि हम संपूर्ण विवाह कार्यक्रम संस्कृत में संपन्न कराएंगे। वर-वधू के इस निर्णय को दोनों परिवारों ने सराहा। दोनों पक्षों ने निमंत्रण पत्र संस्कृत में प्रकाशित कराकर बांटे हैं। बारात के स्वागत में स्वस्ति वाचन होगा। हर व्यक्ति धोती-कुर्ता धारण करेगा। महिलाएं परंपरागत परिधान साड़ी पहनेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी ने बताया कि सीमित खर्च में पूरा विवाह कराया जाएगा। आरजी कॉलेज में संस्कृत की एचओडी डॉ. पूनम लखनपाल एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाचस्पति ने भी इस विवाह आयोजन पर सहमति जताई। दोनों गुरुजनों के मत से यह आयोजन संस्कृत में होगा, ताकि संस्कृत को प्रचार-प्रसार मिले। युवा पीढ़ी संस्कृत व संस्कृति का महत्व समझे। शादी बागपत रोड स्थित कृष्णा प्रधान फॉर्म हाउस में होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed