फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Highlighted the religious and spiritual significance of Kartik Purnima.

Meerut News: कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला

Wed, 05 Nov 2025 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Nov 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Highlighted the religious and spiritual significance of Kartik Purnima.
हयोग संस्था ने किया सुंदर कांड पाठ
विज्ञापन

मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर सामूहिक सुंदर कांड का पाठ ब्रह्मपुरी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 वर्षीय बालक सार्थक शांडिल्य एवं वाणी भारद्वाज ने भगवान हनुमान की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक अजेय असुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। विजय की खुशी में देवताओं ने वाराणसी के गंगा घाट पर दीप जलाकर दीपावली मनाई। इसे देव दीपावली कहा जाता है। संस्था अध्यक्ष एवं एडवोकेट दिनेश कुमार शांडिल्य ने विष्णु पुराण का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। छोटी मछली के रूप में अवतरित भगवान ने प्रलय काल में मनु की नाव को खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और जल प्रलय से संसार को बचाया। साथ ही वेदों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर जप, तप, दान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed