{"_id":"695bd191a1f927349d073b7c","slug":"high-tech-labs-will-improve-power-supply-system-ravish-gupta-meerut-news-c-72-1-mct1004-146799-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक लैब से बेहतर होगी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था : रवीश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक लैब से बेहतर होगी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था : रवीश गुप्ता
विज्ञापन
-आठ जनवरी तक चलेगा चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सोमवार को डिस्काॅम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में हाईटेक लैब एवं परीक्षण उपकरणों के संचालन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि हाईटेक लैब की स्थापना से विद्युत सामग्रियों का गुणवत्ता परीक्षण सुदृढ़ होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति करने में सहायता मिलेगी।
आठ जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वाचल, केस्को डिस्कॉम के लगभग 50 अभियंता एवं टेक्नीशियन भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के जरिए अभियंताओं को हाईटेक लैब के संचालन, तकनीकी परीक्षण, प्रक्रियाओं, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं मानक परीक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि हाईटेक लैब की स्थापना के बाद पावर ट्रांसफार्मर, कंडक्टर, केबिल, स्मार्ट मीटर, सीटी, पीटी, ब्रेकर, रिले आदि उपकरणों का परीक्षण उच्च मानकों के अनुरूप किया जा सकेगा। 26 प्रकार के विद्युत उपकरणों की परीक्षण सुविधा हाईटेक लैब में उपलब्ध कराई जाएगी। पहली बार पश्चिमांचल डिस्काॅम द्वारा इस तरह के उन्नत प्रशिक्षण एवं हाईटेक टेस्टिंग सुविधा लागू की जा रही है। कार्यक्रम में जेके अरोडा, कैलाश जिंदल, संजय मिश्रा, उमंग जैन, राहुल इस्लाम, भवीन मेहता, प्रथमेश, आरके विश्वकर्मा आदि ने प्रशिक्षण दिया। संचालन अधीक्षण अभियंता हरिकेश, उमेश सोनकर, रजनीश कुलश्रेष्ठ, गौरव ओझा, आशुतोष शुक्ला ने किया