फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Here's a horrific collision of the roadways bus, 12 people injured in road accident

यहां रोडवेज बस की भीषण टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

Sat, 08 Apr 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sat, 08 Apr 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
Here's a horrific collision of the roadways bus, 12 people injured in road accident
रोड़वेज बस की भीषण टक्कर

शामली में सहारनपुर से आ रही रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली ने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका कराया गया। इस दौरान गंभीर हालत के चलते तीन लोगों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Here's a horrific collision of the roadways bus, 12 people injured in road accident
हादसे में कई लोग घायल

सहारनपुर डिपो में अनुबंधित बस चालक सोहनवीर निवासी रामपुर मनिहारान व कंडेक्टर मुकेश गुंजहेडा सहारनपुर सवारियां लेकर शामली की ओर आ रहे थे। जैसे ही बस थाना आदर्श मंडी के सिक्का के पास पहुंची, तो सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक साइड से ट्राली ने फाड़ दिया। इस दौरान बस में सवार अरमान, शहजाद, मोमीना निवासी थानाभवन, सुमित्रा पत्नी रामनाथ सिंह निवासी लुधियाना, नफीसा निवासी लुहारी थानाभवन, सुबोध निवासी हथछोया झिंझाना, विरेंद्र सिंह निवासी रसूलपुर, पहल सिंह निवासी साल्हापुर नकुड़ सहारनपुर, छोटी पत्नी किरनपाल व किरनपाल निवासी दल्हेड़ी सहित करीब 12 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद अफरातफरी मची

Here's a horrific collision of the roadways bus, 12 people injured in road accident
घायल महिला अस्पताल में भर्ती

उधर, ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया था। सिक्का में बस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पलभर में देखते ही देखते वहां पर चीखपुकार मच गई। मौके पर राहगीर तथा आसपास काम कर रहे लोग भी आ गए और बस में फंसे घायलों को बमुश्किल निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed