फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hepatitis B: Newborns will be given special vaccine within 24 hours of birth

हेपेटाइटिस बी: नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर लगेगा विशेष टीका

Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B: Newborns will be given special vaccine within 24 hours of birth
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की सह आचार्य डॉ. अनुपम वर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी से पीड़ित गर्भवती के नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस बी के पहला टीका लगाना अनिवार्य है, क्योंकि उनके बच्चे को हेपेटाइटिस के संचरण का खतरा बना रहता है। मेडिकल में फरवरी के पहले सप्ताह से उनके विशेष टीकाकरण की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके तहत इम्यून ग्लोब्युलिन इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाएगा। निजी अस्पताल में इसका खर्च 5 से 10 हजार रुपये आता है। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को हेपेटाइटिस बी के संबंध में चिकित्सकों और स्टाफ की कार्यशाला हुई। इसमें इस बीमारी से बचाव, रोकथाम, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता की गई। साथ ही हेपेटाइटिस जागरूकता संबंधी रैली का भी आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि देश में 28 जुलाई 2018 में हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य साल 2030 तक इस बीमारी से देश को मुक्त करना है। इस दौरान डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. योगिता सिंह, डॉ. संध्या गौतम ,डॉ. श्वेता शर्मा ,डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. नीलम सिद्धार्थ और डॉ. राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed