{"_id":"5d3affb68ebc3e6ce70a9b15","slug":"heavy-traffic-jam-after-fire-in-a-car-in-highway-at-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अचनाक आग का गोला बनी कार, लगा भीषण जाम, मिलिट्री के जवानों ने ऐसे बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अचनाक आग का गोला बनी कार, लगा भीषण जाम, मिलिट्री के जवानों ने ऐसे बुझाई
Fri, 26 Jul 2019 07:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर आग का गोला बनी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर में शुक्रवार को हाईवे पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। यही नहीं बल्कि बिजनौर हाईवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना थाना गंगा नगर इलाके के भगत लाइन के पास हुई।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी टीम समय पर नहीं पहुंची। इस दौरान मिलिट्री के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आर्मी वाटर टैंक से आग बुझाई। हालांकि तब तक कार काफी ज्यादा जल चुकी थी।
विज्ञापन
इस दौरान राहगीरों ने भी आग बुझाने में मदद की। शुरुआती जांच के अनुसार शॉर्ट शर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक हुंडई कंपनी का मेकैनिक टेस्ट ड्राइव के लिए कार को लेकर आया था।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/