फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat Wave Centre to provide relief to passengers from heat wave, inaugurated by Chairperson

Meerut News: यात्रियों को लू से राहत देगा हीट वेव सेंटर, चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन

Tue, 02 Jun 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Heat Wave Centre to provide relief to passengers from heat wave, inaugurated by Chairperson
कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर हीट वेव केंद्र का उद्घाटन करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत ने यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए मुख्य बस स्टैंड पर हीट वेव राहत केंद्र स्थापित किया है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मौजूदगी में केंद्र का उद्घाटन किया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा इस वर्ष हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों और तहसीलों को आमजन को लू से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत हस्तिनापुर ने बस स्टैंड को हीट वेव राहत केंद्र के रूप में विकसित किया है।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान चेयरपर्सन सुधा खटीक ने राहत केंद्र पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत केंद्र पर यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था, छायादार विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार सामग्री तथा लू से बचाव संबंधी जागरूकता संदेश उपलब्ध कराए गए हैं। गर्मी से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए आवश्यक संसाधन भी रखे गए हैं। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed