फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hearing on bail in the Kabaddi player Anushka Pal murder case to be held on August 7.

Meerut News: मेरठ कचहरी समाचार

Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hearing on bail in the Kabaddi player Anushka Pal murder case to be held on August 7.
कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में सात अगस्त को होगी जमानत पर सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में आरोपी की जमानत में पुलिस की रिपोर्ट न आने के कारण मंगलवार को आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई के लिए न्यायालय ने 07 अगस्त की तिथि नियत की है।

मामूली रुपये के लेन देन को लेकर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या फास्टफूड संचालक श्याम धनक ने ईंट मारकर किए जाने का आरोप लगा था। मंगलवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी। आरोपी हत्या करने के बाद चंडीगढ़ भाग गया था। जिसे पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। अनुष्का पाल 12वीं पास थी। आठ मार्च 2026 को अनुष्का पाल ने फोन पर बताया था कि उसे गाजियाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जाना है। 16 अप्रैल 2026 को उसका मोबाइल बंद था। अनुष्का पाल के न मिलने पर 28 अप्रैल को थाना कंकरखेड़ा में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर से अनुष्का की अंतिम लोकेशन श्याम धनक के साथ मिली थी। श्याम धनक ने 15 अप्रैल को 3600 रुपये वापस मांगने पर और न दिए जाने पर ईंट मारकर हत्या कर दी थी। घटना के डेढ़ माह बाद शव नाले में पड़ा हुआ मिला था। जो कंकाल में बदल गया था। न्यायालय ने 07 अगस्त की तिथि सुनवाई के लिए नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed