फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Healthy Women Empowered Family Campaign launched

Meerut News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

Wed, 17 Sep 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Healthy Women Empowered Family Campaign launched
सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सश​क्ति परिवार अ​भियान का पूनम भूदेव शर्मा व सीएचसी अ​धीक्षक द्वारा
माछरा। सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाडा के रूप में मनाया गया। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने किया। संगोष्ठी आयोजित की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाया गया। संचालन सीएचसी अधीक्षक डाॅ. तरुण राजपूत ने किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. रक्षित चौधरी, एसीएमओ ने नारी सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी। डेंटल सर्जन डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. प्रीति शर्मा, डाॅ. शशांक अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीबी के लाभार्थियों को पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का वितरण किया गय। आभा आईडी बनाई, टीबी मरीजों की जांच व उपचार, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में गौरव वशिष्ठ फार्मसिस्ट, राजन भिवानिया, डाॅ. मनीषा शर्मा, डाॅ. डीपी सिंह, एक्सरे टैक्नीशियन राजेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed