फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health department seals four pathology labs in Meerut

मेरठ में सेहत से खिलवाड़: बिना डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के चल रहीं थी पैथोलॉजी लैब, 4 लैब हुईं सील, दो को नोटिस

Sat, 02 Apr 2022 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

डीएम के. बालाजी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने टीम बनाकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पैथोलॉजी लैब में जांच पड़ताल की। जिसमें कुछ लैब बिना डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के चलती मिलीं। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लैब को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Health department seals four pathology labs in Meerut
मेरठ में चार पैथोलॉजी लैब सील - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गढ़ रोड, नौचंदी, और मेरठ कॉलेज के आसपास स्थित पैथोलॉजी लैबों में जाकर जांच पड़ताल की। अलग-अलग स्थानों पर 15 लैबों को टीम ने जांच की। जांच में पता चला की बिना डॉक्टर के ही लैब चल रही थीं। लैब में टेक्निशयन भी नहीं थे। चार लैब सील कर दी गईं है। जबकि दो लैब को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के. बालाजी ने के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने यह कार्रवाई की गई है। जिसमें जांच के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया की जांच में लैब मानकों के खिलाफ चलती मिली हैं। वहीं डॉक्टर व टेक्नीशियन न होने के कारण और भी बड़ी लापरवाही सामने आई। आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधकारी मेरठ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि लैब अवैध तरह से संचालित की जा रही थी। जहां ब्लड, शुगर, वायरल और अन्य बीमारियों को लेकर सैंपल टेस्ट के लिए तीन गुना तक पैसा वसूला जा रहा था। मौके पर मिले कर्मचारी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जिसमें गुडविल लैब, न्यूलाइफ लैब, मेट्रोपॉलिज कलेक्शन सेंटर, मोल्यूकर कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया गया है। वहीं अन्य दो लैब के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed