{"_id":"6a21b2e89e017f528d0e65c7","slug":"he-had-expressed-his-fear-of-murder-to-his-mother-a-friend-saw-sahil-entering-the-house-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1208579-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने साहिल को घर में जाते देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने साहिल को घर में जाते देखा
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को दी गवाहों के बयानों की जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में तीसरे चरण में फाइनल बहस हुई। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के सामने गवाहों के बयानों की जानकारी देते हुए सौरभ की मां रेणू और दोस्त सौरभ कुमार के बयानों की जानकारी दी।
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में फाइनल बहस की। उन्होंने इस दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयानों की जानकारी देते हुए वारदातों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। बयान में सौरभ की मां रेणू ने बताया था कि उनके बेटे ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उसकी पत्नी मुस्कान का साहिल शुक्ला से संबंध है। ये लोग उसे मार सकते हैं। इसके अलावा गवाह दोस्त सौरभ कुमार ने बताया था कि वह सौरभ का दोस्त है। जिस रात को उसके दोस्त सौरभ की हत्या हुई। उस रात को साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते देखा था। बाद में उसे सौरभ की हत्या की जानकारी हुई। अब इस केस में शुक्रवार को चौथे चरण की फाइनल बहस होगी।
-- -- -- --
शासकीय अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
मेरठ। जिला न्यायालय परिसर स्थित शुक्रवार को जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। उनक कहना है कि वह काफी समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर सतीश बालियान, शिवम् गुप्ता, कुलदीप मोहन, अश्विनी गोयल, नीरज सोम, सचिन मोहन, अंजलि त्यागी, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -