फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Havan was performed at the protest site itself and Gayatri Mantra was chanted.

Meerut News: धरना स्थान पर ही किया हवन, गायत्री मंत्र का किया जाप

Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Havan was performed at the protest site itself and Gayatri Mantra was chanted.
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से सदर तहसील में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर संगठन के लोगों ने हवन किया और गायत्री मंत्र का जाप किया। उन्होंने इसके बाद खीर पूरी का प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन

भाकियू इंडिया की ओर से पांचली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान भी धरना स्थल पहुंचे थे और इस दौरान तहसील प्रशासन की अर्थी निकाली गई थी। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों की ओर से शोकसभा की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक राणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। जब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होती तब तक संगठन का धरना जारी रहेगा। 27 को महापंचायत में हजारों की संख्या में यहां लोग एकत्र होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल प्रधान, कोषाध्यक्ष मोहित बैसला समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed