फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Havan, community feast, and blood donation camp on Tikait's birth anniversary

Meerut News: टिकैत की जयंती पर हवन, भंडारा और रक्तदान शिविर

Wed, 07 Oct 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Havan, community feast, and blood donation camp on Tikait's birth anniversary
सरूरपुर। महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हवन करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधि
सरूरपुर। कस्बा करनावल में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान हवन-पूजन, भंडारा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में अभिलाष हुड्डा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। भंडारे का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। इस दौरान संगठन मंत्री चौधरी अमित छाबड़िया, विनोद जेटली, बबलू जटौली, पवन कोल, हिवाल कांबोज, मनोज, श्रीपाल, भूरा, संजीव और गोलू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed