UP Board Result: 59 की उम्र में इंटर पास करने वाले पूर्व मंत्री का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, 12 घंटे करते थे पढ़ाई
UP Board Result 2023 : पूर्व मंत्री ने 59 साल की उम्र में 12वीं कक्षा पास की है। जानिए पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि का राजनीतिक सफर कैसा रहा है।
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री रहे और हस्तिनापुर से दो बार विधायक रह चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में कक्षा 12 की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है। उनका कहना है कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की किताबों से प्रेरणा लेने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। अब उनका इरादा एलएलबी करने का है।
वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने रसायन विज्ञान में 76 अंक प्राप्त किए हैं। जब नामांकन करते थे तो उसमें हाई स्कूल लिखने में शर्म महसूस होती थी। इसी दौरान उन्होंने बाबा साहब की किताबें पढीं। इससे शिक्षा और संघर्ष की प्रेरणा मिली। इसलिए उन्होंने दसवीं से आगे की शिक्षा के लिए मेहनत की। उन्होंने अपने शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। वाल्मीकि के इस अनूठे प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है। ऐसे अन्य कई नेताओं के लिए भी यह प्रेरणादायक है।
10 से 12 घंटे तक भी की पढ़ाई
कोरोना काल में भी वह एकांत में 12-12 घंटे किताबें पढ़ते थे। इस बार किसी चुनाव में सक्रिय नहीं रहे तो पूरा मन पढ़ाई में लगाया। यह सिलसिला अब आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर
बड़े बेटे हैं दिल्ली विवि में प्रोफेसर
प्रभुदयाल वाल्मीकि के बड़े बेटे राजन गहलौत दिल्ली विश्वविद्लाय में प्रोफेसर हैं, जबकि छोटे बेटे राहुल गहलौत की पैथोलोजी लैब है।
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: यहां आसानी से देखें रिजल्ट, 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, हर तरफ जश्न
यह रहा राजनीतिक सफर
हस्तिनापुर विधानसभा से वह 2002 से 2007 तक विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहे। वह रेशम उद्योग राज्यमंत्री के पद पर भी आसीन रहे। वर्ष 2017 के बाद भाजपा सरकार बहुमत में आई।