{"_id":"5ee5061c8ebc3e432b5ab691","slug":"haryana-boy-died-due-to-drowned-in-yamuna-in-shamli-district-dead-body-found-after-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबकर हरियाणा के युवक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबकर हरियाणा के युवक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव
Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना थाना क्षेत्र में शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय डूबने से हरियाणा निवासी 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर हरियाणा और यूपी का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
हरियाणा के जिला करनाल थाना क्षेत्र के घरौंडा के गांव गढ़ी भरल निवासी अख्तर का खेत यूपी के गांव बसेड़ा के पास यमुना नदी के पार है। शनिवार दोपहर अख्तर का 20 वर्षीय पुत्र आमिर अपने खेत पर आया हुआ था। इसी बीच तेज गर्मी के चलते आमिर यमुना नदी में नहाने के लिए घुस गया।
विज्ञापन
नहाते समय आमिर यमुना में डूबने लगा तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर कैराना एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हरियाणा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आमिर के शव को यमुना से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना में डूबने से हरियाणा निवासी आमिर की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।