फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hartaal me nivida

हड़ताली निविदा कर्मियों ने मांगी भीख

Tue, 28 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
hartaal me nivida
हड़़ताल में निविदा कर्मचारियों ने मांगी भीख - फोटो : अमर उजाला
 पीवीवीएनएल के निविदा कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से गुस्साए कर्मियों ने चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचकर भीख मांगी। वहीं फाल्ट देरी से अटैंड होने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा खत्म कर विभाग से सीधे भर्ती किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय निविदा-संविदा कर्मचारी समिति के नेतृत्व में पीवीवीएनएल के निविदा कर्मी शनिवार से हड़ताल पर रहकर नौचंदी बिजलीघर पर धरना दे रहे हैं। कर्मियों के हड़ताल पर रहने से शहर और देहात की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के कर्मचारियों से वार्ता नहीं करने से गुस्साए कर्मियों ने सोमवार को समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व महासचिव अमित खारी के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचकर भीख मांगी। कर्मचारी हाथ में डिब्बा लिए हुए थे और लोगों से विभागी की हठधर्मी के बारे में बता रहे थे। भूपेंद्र सिंह और मोहम्म्द कासिफ ने बताया कि अधिकारी ठेकेदारों से काम पर लौटने का दबाव बनवा रहे हैं। ठेकेदार उन्हें हटाने और वेतन नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। अमित खारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। इस मौके पर विक्रम, रामभूल सैनी, महिपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभाग ने ठेकेदारों से मांगी लेबर
विभागीय अधिकारियों ने हड़ताल से चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठेकेदारों से अविलंब लेबर मुहैया कराने को कहा है। अधिकारी नहीं चाहते कि रमजान महीने में कोई बड़ा फाल्ट उनके लिए मुसीबत का कारण बन जाए। प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि निविदा कर्मी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्राइवेट लेबर से फाल्ट अटैंड कराए जा रहे हैं। ठेकेदारों से और अधिक लेबर मुहैया कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed