फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hapur adde par jaam

अगर नईम के साथ कोई घटना हुई तो लगा देंगे शहर में आग

Wed, 14 Dec 2016 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
hapur adde par jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भगतसिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की बरामदगी को लेकर मंगलवार को दिनभर हापुड़ अड्डे चौराहे हंगामा हुआ। लोगों ने बाजार बंद कराकर तीन बार हापुड़ अड्डे चौराहे पर जाम लगाया। पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर नईम के साथ कोई घटना हो गई तो वह शहर में आग लगा देंगे।
विज्ञापन

भगतसिंह मार्केट निवासी नईम गाजी सोमवार दोपहर 12:30 से लापता हो गए थे। उनकी स्कूटी छह घंटे बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। परिजनों ने भाजपा से जुडे़ तीन व्यापारियों पर अपहरण कराने का आरोप लगाया है, जो पुलिस की हिरासत में है। मंगलवार को नईम के परिजन और व्यापारियों ने भगतसिंह मार्केट, हापुड़ अड्डे चौराहे की तमाम मार्केट बंद करा दी। व्यापारी सुबह 11 बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। व्यापारियों ने नईम को जल्द बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत ठीक से नहीं सुनी है। उसके बाद व्यापारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हापुड़ अड्डे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली, लिसाड़ी गेट समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने दो घंटे में तलाश करने की बात कही। जिस पर नईम के परिजन और व्यापारियों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
लोगों ने नईम की बरामदगी की मांग को लेकर दोपहर और शाम को फिर से हापुड़ रोड जाम कर दी। लोगों ने  पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने लोगों को आश्वासन दिया कि नईम को जल्द सकुशल बरामद कर लेंगे। पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। इस दौरान लोगों की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।


पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
तीन बार जाम लगने से मंगलवार को दिनभर हापुड़ रोड का यातायात ठप रहा। पुलिस को तीनों बार रूट डायवर्जन करना पड़ा। हापुड़ रोड और भगतसिंह मार्केट सुबह ही लोगों ने बंद करा दी थी। पुलिस ने कई बार बाजार खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने कहा कि जब तक नईम सकुशल बरामद नहीं होंगे, तब तक बाजार नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed