{"_id":"5c2a415fbdec2256f972baf8","slug":"happy-new-year-2019-youth-welcomed-with-belly-dance-and-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी न्यू ईयर 2019: बेली डांस और लाइव डीजे के बीच युवाओं ने किया वेलकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी न्यू ईयर 2019: बेली डांस और लाइव डीजे के बीच युवाओं ने किया वेलकम
Tue, 01 Jan 2019 01:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2019 का स्वागत डांस और लाइव डीजे के धमाल के बीच हुआ। शहरवासियों ने जोश और उत्साह के साथ नए साल का जश्न मनाया। शहर के ज्यादातर होटलों और रेस्टोरेंट में देर रात तक साल 2019 के वेलकम में लोग झूमे। अलग-अलग थीम पर आयोजन हुए। वहीं गली मोहल्लों, पार्कों, सोसायटियों में भी लोगों ने नए साल के जश्न में पार्टी का आयोजन किया। होटलों में हुए बेली डांस ने युवाओं को सबसे ज्यादा रोमांचित किया।
विज्ञापन
परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा होटल में थीम बेस्ड आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं ने जमकर धमाल किया और लाइव डीजे पर्शिया के गीतों का आनंद लिया। वाइल्डलीफ में भी थीम बेस्ड प्रोग्राम हुआ। जिसमें लाइव डीजे नाइट पर लोग देर रात तक परिवार सहित झूमते रहे। परिवार और दोस्तों के साथ लोग आयोजन में शामिल हुए, युवाओं ने भी जमकर एंजाय किया। गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन, सम्राट पैलेस में भी कार्यक्रम हुए। दिल्ली रोड स्थित हाईफन, क्रोम और कंट्री इन में भी जश्न मनाया गया। युवाओं ने तंबोला और कपल गेम्स का भी आनंद लिया। बेगमपुल पर व शहर के अन्य चौराहों पर भी नए साल का जश्न आतिशबाजी कर मनाया गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/