फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happiness turned into mourning: Barati and Gharati ran from the pavilion

खुशी मातम में बदली: मंडप से दौड़े बराती और घराती

Thu, 09 Feb 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Happiness turned into mourning: Barati and Gharati ran from the pavilion
मेरठ/जानी। दूल्हे के तहेरे भाई विकास, चचेरे भाई वरुण की मौत और 12 बाराती घायल होने की सूचना पर आधी रात में सिसौला गांव पहुंची तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। अपनों को बचाने के लिए लोग रातभर दौड़ते रहे। शादी समारोह में अफरातफरी मची रही। दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग भी कार्यक्रम छोड़कर घायलों का उपचार कराने में जुटे रहे। मंडप में 10-12 लोग ही मौजूद रहे। शादी संपन्न करने के लिए दोनों परिवार के लोगों में देर रात तक मंथन चलता रहा।
विज्ञापन

प्रभात और प्रिया की शादी का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था। दोनों परिवार शादी के समारोह में व्यस्त थे। चढ़त पर डीजे बज रहा था। घोड़ा बग्गी पर दूल्हा प्रभात बैठा था। करीब 10:30 बजे कार बरातियों में घुसी और दोनों परिवार की खुशी मातम में बदल गई। चढ़त विवाह मंडप के गेट से कुछ ही कदम दूर थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। विवाह मंडप के गेट पर दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे की आगवानी करने के लिए खड़े थे। दूल्हा बग्गी से उतरकर मंडप के गेट पर टीका करा रहे थे। बाराती मंडप के बाहर डांस कर रहे थे। अचानक की बारातियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच लोगों ने देखा की सड़क पर बाराती घायल पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्हें कार ने टक्कर मारी थी। घायलों की हालत देखते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। बैंडबाजा बजना बंद हो गया। आनन फानन में घायल मोहित, योगेश, महेंद्र और अर्पित सहित अन्य बारातियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वरूण और विकास को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर चालक को हिरासत में लिया। देररात गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी करने के लिए मंथन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में आगजनी का प्रयास
हादसे में दो युवकों की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बारातियों ने चालक को पीटने के बाद कार में आग लगाने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ता कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। देर रात तक बागपत रोड पर खलबली मची रही।

विकास और वरुण के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना के बाद गांव सिसौला खुर्द में कोहराम मच गया। वरुण और विकास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वरुण 12वीं का छात्र था। वह अपने दो भाईयों में बड़ा था। विकास खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। विकास के तीन पुत्र है। घायलों के इलाज कराने में पुलिस भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed