फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happiness is attained by renouncing greed and embracing contentment: Prateek Sagar

लोभ का त्याग और संतोष धारण करने से मिलता है सुख : प्रतीक सागर

Sat, 19 Sep 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Happiness is attained by renouncing greed and embracing contentment: Prateek Sagar
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर स्थित मल्लिनाथ भगवान के समवशरण में पर्यूषण पर्व के अवसर पर चल रहे श्री तीन लोक महामंडल विधान में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जाप्य अनुष्ठान से हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने समस्त जगत में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिनेंद्र भगवान के अभिषेक के बाद मंत्रोच्चार के साथ शांतिधारा की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य तरुण जैन, नीलांजना जैन, रोबिन जैन और शानू जैन को प्राप्त हुआ। मुनि प्रतीक सागर महाराज ने उत्तम शौच धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि लोभ सभी पापों को उत्पन्न करने वाला है। लोभ का त्याग कर संतोष धारण करने से जीव को सुख की प्राप्ति होती है। जीव की पवित्रता शील, जप, तप, ज्ञान और ध्यान के प्रभाव से होती है। उन्होंने कहा कि विषयों के भोग से वासनाएं शांत नहीं होती और परिग्रह बढ़ाने से लोभ समाप्त नहीं होता। इसलिए मनुष्य को कषायों का त्याग कर आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

पंडित आशीष जैन शास्त्री और दिलीप जैन शास्त्री ने तीन लोक महामंडल विधान में भगवान मल्लिनाथ की पूजा-अर्चना कराई। संगीतमय 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ हुआ। इसके बाद महाआरती, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed