फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Half the village's power supply has been disrupted for eight days due to a transformer explosion

ट्रांसफार्मर फुंकने से आठ दिन से आधे गांव की आपूर्ति ठप

Thu, 03 Jul 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Half the village's power supply has been disrupted for eight days due to a transformer explosion
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में बीते करीब आठ दिनों से 100 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव अम्हेड़ा में बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित आंबेडकर चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर को सिसौना बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस ट्रांसफार्मर से करीब 200 घरेलू कनेक्शन, नलकूप व आटा चक्की के कनेक्शन जुड़े हैं। करीब आठ दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद आधे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी के चलते लोग पेयजल, पंखा, कूलर सहित अन्य जरूरी उपकरणों के बिना परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मल्ली सिंह, श्रीराम, प्रमोद सिंह, आबिद, लियाकत, जमीर, सौरव, जसराम सिंह, रमेश कुमार, लतीफ, रेखा देवी, मास्टर दिलशाद आदि ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि फुंके ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। सिसौना बिजलीघर के जेई राजकुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए एस्टीमेट विभाग को भेज दिया गया है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed