फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Half the city was left in darkness due to the storm and rain.

Meerut News: आंधी-बारिश से अंधेरे में रहा आधा शहर

Thu, 14 May 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Half the city was left in darkness due to the storm and rain.
पेड टूटकर विद्युत लाइनाें पर गिरने से फाल्ट होने से ठप हुई बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुधवार रात आई आंधी-बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही। टीपीनगर, सिविल लाइन, नौचंदी, कंकरखेड़ा, गंगानगर, माधवपुरम, दिल्ली रोड, जेल चुंगी आदि क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित रहे।
बुधवार देर रात आई तेज आंधी से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गई थी।जिससे लाइनों में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत टीम ने आंधी-बारिश रुकने के बाद लाइनों को ठीक कराना शुरू किया कुछ जगह तो रात में बिजली चालू करा दी गई। किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद बिजली चालू हुई। सैनिक विहार निवासी डॉ. शीलवर्धन ने बताया कि रात में बिजली कर्मचारियों ने आकर फाल्ट ठीक किया।
विज्ञापन

आंधी के कारण सैनिक विहार, नांगल ताशी, गणपति विहार, गणपति एन्क्लेव, डीसी एन्क्लेव, सरस्वती विहार आदि कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जागृति विहार निवासी डॉ. संतोष त्यागी ने बताया कि आंधी-बारिश आते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। कई बार तो बिना फाल्ट भी घंटों तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होती। मानसरोवर निवासी गौरव अग्रवाल ने बताया कि थोड़ी सी आंधी में सिविल लाइन क्षेत्र की बिजली ठप हो जाती है। सेंट लुक्स बिजलीघर पर कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठता। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed