फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haapur road par beeshar aag se 300 jhuggi khaak

हापुड़ रोड पर भीषण आग, 300 झुग्गी खाक  

Mon, 23 Apr 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Apr 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
haapur road par beeshar aag se 300 jhuggi khaak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हापुड़ रोड पर रविवार रात शादी समारोह में छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी ने 300 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर यातायात थम गया। दमकल कर्मियों ने आधी रात को मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हापुड़ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, आसाम और लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लोगों की करीब एक हजार झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गियों के पास ही मुगल गार्डन विवाह मंडप है। जहां रात को विवाह समारोह चल रहा था। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले खालिद ने पुलिस को बताया कि मंडप के पास कुछ लोग आतिशबाजी छोड़ रहे थे। इस बीच चिंगारी झोपड़ी में प्लास्टिक की तिरपाल पर गिर गई। यहां फैली आग ने विकराल रूप लिया कि भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


40 राउंड लगाए दमकल गाड़ियों ने
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और फायर अफसर मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगीं। पानी लाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 40 से ज्यादा राउंड लगाए। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में आया कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बच्चे लापता होने का शोर मचा
आग से घिरता देखकर महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग भागकर जान बचाने लगे। कुछ लोगों ने शोर मचाया कि कई बच्चे लापता हैं, जो झुग्गियों में सोए हुए थे। एसपी का कहना है कि किसी के लापता होने की पुष्टि नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed