{"_id":"5fb97da38ebc3e679f0ba56d","slug":"gurugram-s-girlfriend-reaches-bengaluru-for-baddo-meerut-news-mrt5120577181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने बद्दो को पहुंचा बेंगलुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने बद्दो को पहुंचा बेंगलुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने बद्दो को पहुंचा बेंगलुरु
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह उर्फ बद्दो को बेंगलुरु पहुंचने में गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने अहम भूमिका निभाई। गुरुग्राम में दोनों एक रात रुके भी थे। पुलिस ने प्रेमिका को घेरने के लिए कई अहम सुबूत जुटाए हैं। जिससे यह साबित हो जाएगा कि फरारी के बाद बद्दो को उसकी प्रेमिका का संरक्षण मिला था।
बता दें कि 28 मार्च 2019 को मोस्ट वांटेड बद्दो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिसके बाद उसने साकेत में स्थित ब्यूटी पार्लर में हुलिया बदलवाया। उसके बाद करण पब्लिक स्कूल के संचालक भानू प्रताप ने उसे गुरुग्राम वाली प्रेमिका के पास छोड़ दिया। जांच में सामने आया कि एक रात प्रेमिका के साथ रुकने के बाद 29 मार्च को वहां से चला गया। यह सब जानकारी ब्यूटी पार्लर संचालिका व जिम स्ट्रेनर (गुरुग्राम वाली प्रेमिका) को थी। उक्त दोनों महिलाओं को बद्दो के पुलिस कस्टडी से भागने की जानकारी थी।
पुलिस का अंदेशा कि गुरुग्राम वाली प्रेमिका के पास बददे की जानकारी हो सकती है। एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना कि दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। पुलिस अभी उनके खिलाफ और सुबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जवाब देने से पहले गहन मंथन
हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने से पहले पुलिस अधिकारी रिपोर्ट पर गहन मंथन कर रहे हैं कि कोई कमी न रह जाए। जिसके चलते शनिवार को भी अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। बता दें कि 23 नवंबर तक प्रमुख सचिव गृह को हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब देना है। पुलिस ने बद्दो के 17 करीबियों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी का जिक्र शासन को भेजी फाइल में किया है।