फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Tegh Bahadur Cricket Academy defeated Sports Star.

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया

Mon, 23 Mar 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Cricket Academy defeated Sports Star.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 227 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 54, आयुष ने 44, शिवम ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि ने 4, आदित्य ने दो और अर्जुन, आइस ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 220 रन ही बना सकी। इसमें समीर ने 43, अवि ने 40, अरनव ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने 4, अरहान ने 3 विकेट लिए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश गौड और नासिर सैफी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अब पानीपत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed