{"_id":"6a01de32b1124b3a2001e49a","slug":"guru-teg-bahadur-titans-won-the-match-by-one-wicket-meerut-news-c-72-1-mct1009-153137-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर टाइटंस ने एक विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर टाइटंस ने एक विकेट से जीता मैच
Mon, 11 May 2026 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 11 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
फोटो
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने एक विकेट से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें रितिक ने 48, अभिजीत ने 42, अर्नव ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने 4, अभय ने 2, उत्तम ने 2, मन्नू और वैभव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अजहर ने 49, विपुल ने 41, शम्स ने 38, वैभव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सागर ने 4, लक्ष्य ने 3, अर्जुन ने 2, अभिजीत ने 1 विकेट लिया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को जूनियर व सीनियर वर्ग में एक-एक मैच खेला जाएगा। संवाद