फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar attacked teenagers, villagers killed

गुलदार ने किशोरों पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला

Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked teenagers, villagers killed
गुलदार ने किशोरों पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव मौअज्जमपुर सादात में दो किशोरों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। मृत गुलदार के पास खड़े ग्रामीणों का वीडियो भी जारी हुआ है, उसके आधार पर ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।

नगीना देहात के गांव मौज्जमपुर सादात में बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। गुलदार ने पहले साजन (14) और कुछ देर बाद कमल (13) को हमला कर घायल कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीणों ने गुलदार को घेर लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया और तालाब में फेंक दिया। घायल बच्चों का उपचार कराया गया है। सूचना पर सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। रेंजर की ओर से थाने को अज्ञात लोगों के खिलाफ गुलदार को मारने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed