फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guests were enjoying Valime after Nikah, Police arrested five including groom in sharanpur

सहारनपुर: वलीमे का लुत्फ उठा रहे थे मेहमान, अचानक पहुंच गई पुलिस, दूल्हे सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 10:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Oct 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Guests were enjoying Valime after Nikah, Police arrested five including groom in sharanpur
पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार, इनसेट में दूल्हा मोबिन - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में महिला की मौत के मामले में दूल्हे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रखा है। इस मामले में गैर इरादतन हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में महिला की मौत होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के हबीबगढ़ क्षेत्र की रेशमा कालोनी में शनिवार रात युवक मोबिन का वलीमा (निकाह के बाद होने वाला समारोह) चल रहा था। समारोह में शामिल रहे कुछ युवकों ने यहां मोहम्मद सागर की दुकान से पानी की बोतल ली। दुकानदार के मुताबिक युवकों ने शराब के नशे में खाली बोतल दुकान की ओर फेंकी। इसके बाद इन युवकों से विवाद हो गया था।

विज्ञापन

मारपीट के दौरान उसके बीच बचाव के लिए मां बानो आई तो उसे भी पीटा गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बाद में मोबिन और महिलाओं सहित अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हुए।

सागर की तहरीर पर पुलिस ने दानिश गार्डन कालोनी निवासी दूल्हे मोबिन, उसके भाई शौकीन, मां रईसा, जाबिर उर्फ जबीर निवासी गोल्ड पैलेस वाली गली, हुमा उर्फ खुशनुमा और बदर निवासी मोहल्ला हामिद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

इनमें से मोबिन, रईसा, खुशनुमा, जाबिर और बदर को गिरफ्तार किया गया। मोबिन का भाई शौकीन फरार है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed