फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom reached in our villege with groom by heluicopter, the ruckus collect for seen helicopter

हेलीकॉप्टर से दुल्हन को गांव लेकर पहुंचा दूल्हा, भीड़ उमड़ी

Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
groom reached in our villege with groom by heluicopter, the ruckus collect for seen helicopter
नवदंपती को अशीर्वाद देने पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम। - फोटो : LAWARD
लावड़(मेरठ)। जमालपुर गांव निवासी दूल्हा मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर निवासी दुल्हन को हेलीकॉप्टर द्वारा लेकर घर पहुंचा। इस दौरान हेलीकॉप्टर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

लावड़ क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नितिन पुत्र देवेंद्र सिंह हैदराबाद में ठेकेदारी करते हैं। नितिन मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर निवासी जाह्नवी पुत्री कृष्णपाल के यहां बारात लेकर पहुंचे। रीति रिवाज से शादी हुई। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में विदा हुए। कुछ देर में दुल्हन ससुराल पहुंच गई। गांव के प्राइमरी विद्यालय में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारा गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने व सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर वापस भेजा। कार से दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे। मां ऊषा, चाचा बिजेंद्र, गजेंद्र, भाई बॉबी, कपिल, अमर, संदीप, सागर ने नवदंपती का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सरधना क्षेत्र विधायक संगीत सोम ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा।

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed