फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   grome demand watch, angry bride denay marrige

दूल्हे ने मांगी घड़ी तो नाराज दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
grome demand watch, angry bride denay marrige
बहसूमा(मेरठ)। गांव शाहपुर में शुक्रवार रात चढ़त के बाद दुल्हन के घर स्वागत में घड़ी न मिलने पर दूल्हे ने नाराजगी जताई। तो इस बात से खफा दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। जिससे माहौल गर्मा गया। फैसला न होने पर परिजनों ने दूल्हे व बारातियों को पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार देररात तक दोनों पक्षों में फैसले की बात चलती रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शाहपुर में किठौर के गांव फतेहपुर से शुक्रवार रात बारात आई। बारात स्वागत के बाद डीजे पर बाराती नाचते हुए दुल्हन पक्ष के घर तक पहुंचे। दुल्हन के घर के दरवाजे पर बरोटी की रस्म (स्वागत) चल रही थी। वहीं, बारात को खाना खाने के बाद विदा भ्ी कर दिया गया। दूल्हे के साथ उसके परिजन रह गए। आरोप है कि बरोटी की रस्म में घड़ी नहीं देने पर दूल्हे पक्ष ने नाराजगी जताई। यह बाद दुल्हन को पता लगी तो वह नाराज हो गई। मामला इतना बड़ा की दुल्हन ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा व उसके साथ दुल्हन को मनाने के लिए बात करने की कोशिश करने लगे। दुल्हन ने बात करने से भी साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। दूल्हे व उसके साथियों को बंधक बना लिया गया। सुबह सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। दुल्हन के पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सोमवार रात तक भी दोनों पक्षों में फैसले की बात चलती रही।
विज्ञापन

दूल्हा है सिपाही
थाना किठौर के गांव फतेहपुर निवासी दूल्हे ईगल ने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही है। शाहपुर गांव निवासी दुल्हन के परिजनों ने बताया कि आठ माह रिश्ता तय हुआ था। दोनों में वार्ता भी होती थी। बताया कि दहेज लोभियों का असली रूप शादी के दिन पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित फैसले को भी तैयार नहीं
हंगामे के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे से कहा कि वह लिखित में दे की शादी के बाद दुल्हन के साथ कोई अनहोनी नही होगी। दूल्हा इस बात को मानने को तैयार नहीं हुआ और लिखित में देने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed